विश्रामपुर: पूर्व CM बाबूलाल मरांडी और पुर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पहुंचे आरसीआईटी कॉलेज, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी से की मुलाकात
धर्मपत्नी तेतरी चंद्रवंशी के असामयिक निधन पर जताई गहरी शोक संवेदना, चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि_
विश्रामपुर (पलामू)। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विश्रामपुर नगर परिषद मुख्यालय अंतर्गत नावाडीह कला स्थित आरसीआईटी कॉलेज पहुंचकर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी से मुलाकात की।
इस दौरान दोनों नेताओं ने उनकी धर्मपत्नी तेतरी चंद्रवंशी के असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की तथा शोकाकुल परिजनों को ढांढ़स बंधाया। दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों ने तेतरी चंद्रवंशी के निधन पर दुख प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। तथा तेतरी चंद्रवंशी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
उन्होंने इस दुख की घड़ी में चंद्रवंशी परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और परिजनों को धैर्य बनाए रखने की कामना की।
उल्लेखनीय है कि झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी की धर्मपत्नी तेतरी चंद्रवंशी का पिछले दिनों असामयिक निधन हो गया था। वह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी की माता थीं।
मौके पर कई भाजपा नेता कार्यकर्ता मौजूद थे।
रिपोर्ट - लवकुश कुमार सिंह, जिला ब्यूरो पलामू, झारखण्ड दृष्टि न्यूज़
Garhwa, Garhwa | Oct 28, 2026