राहे: सोनाहातू में बारिश से कैनाल सड़क जर्जर
Rahe, Ranchi | Aug 20, 2026 सोनाहातू पूर्वी क्षेत्र के मारांगकिरी, बारेंदा और बारेडीह कैनाल सड़क इन दिनों लगातार बारिश के कारण काफी जर्जर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह कीचड़ और गड्ढे बन जाने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि बारिश के दौरान आवागमन सुचारु हो सके।