धौलपुर: उप निदेशक, स्वायत्त शासन विभाग ने शहरी सेवा शिविर का किया औचक निरीक्षण, आवासीय पट्टे और प्रमाण-पत्र वितरित किए
राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उनके घर के पास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर पालिका बाड़ी एवं बसेड़ी में शहरी सेवा शिविर का आयोजन किया गया। उपनिदेशक (क्षेत्रीय) स्वायत्त शासन विभाग रिछपाल सिंह बुडरक ने दोनो शिविरों का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया और मौके पर ही पात्र लाभार्थियों को आवासीय पट्टे एवं विभिन्न प्रमाण-पत्र बुध