टिकारी: टिकारी नगर परिषद क्षेत्र में हाल ही में लगाई दर्जनों LED लाइट खराब, नगरवासियों को परेशानी का सामना
Tikari, Gaya | Aug 4, 2026 टिकारी नगर परिषद क्षेत्र में नए लगाए गए स्ट्रीट लाइटों में दर्जनों लाइट खराब पड़ी हैं। जिससे नगरवासियों को बरसात के मौसम में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा उर्फ़ धन्नु के अनुसार मरम्मती के लिए जारी नंबरो पर कॉल करने से कोई सुनवाई नहीं होती। संवेदक के द्वारा मानक नियमों का कोई अनुपालन नहीं किया जा रहा है।