आरा: पिरौटा गांव में चारा लाने गए किसान की बाढ़ के पानी में डूबने से हुई मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
Arrah, Bhojpur | Sep 9, 2026 भोजपुर में बाढ़ का पानी अब लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रहा है।पिरौटा गांव में चारा लाने गए एक किसान की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई. हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।मृतक की पहचान पिरौटा गांव निवासी तपेश्वर पासवान के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि तपेश्वर पासवान पशुओं के लिए चारा लाने गए थे।