पिंड्रा: जयरामपुर गांव में घर में घुसकर महिला ने किया हंगामा, मारपीट का वीडियो सीसीटीवी में कैद होकर हुआ वायरल
वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। सीसीटीवी कैमरे में एक महिला घर में घुसकर लोगों से मारपीट करती हुई नजर आई। पीड़ित पक्ष में इसकी शिकायत चौबेपुर थाना क्षेत्र की पुलिस टीम से की है। पुलिस ने बताया की जय रामपुर गांव की घटना संज्ञान में है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।