दीपका: सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत गुंडा और निगरानी बदमाशों की रातभर सघन चेकिंग
Dipka, Korba | Jun 6, 2026 कोरबा पुलिस ने "सजग कोरबा, सतर्क कोरबा" अभियान के तहत जिलेभर में गुंडा एवं निगरानी बदमाशों के खिलाफ विशेष रात्रिकालीन जांच अभियान चलाया। प्रशिक्षु उप निरीक्षकों की टीमों ने बदमाशों के घरों और ठिकानों पर पहुंचकर उनकी गतिविधियों, आय के स्रोत और आपराधिक संपर्कों का सत्यापन किया।