राजगढ़: राजगढ़ कलेक्ट्रेट में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन और जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा की
राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा के द्वारा सोमवार को शाम 5:00 बजे करीब सीएम हेल्पलाइन, जल गंगा संवर्धन अभियान, नीट परीक्षा एवं नरवाई प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का निराकरण करने के भी निर्देश दिए।