Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image
image

लाड़ली बहना योजना से बहनें बन रही सशक्त: मुख्यमंत्री डॉ यादव सभी वर्गों के कल्याण के लिए संकल्पित है राज्य सरकार प्रदेश में इसी माह लागू होगी समान नागरिक संहिता मुख्यमंत्री डॉ यादव ने लहार से लाड़ली बहनों को दी 38वीं किश्त की सौगात मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से 1.25 करोड़ से अधिक लाडली बहनों के खातों में 1835 करोड़ रुपये किए अंतरित भिंड जिले के 322 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि भिंडी ऋषि की तपोभूमि और भगवान हनुमान के दंदरौआ धाम की धरती से प्रदेश की लगभग 1 करोड़ 25 लाख 15 हजार लाड़ली बहनों को 38वीं किश्त जारी करना सौभाग्य की बात है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 1000 रुपए की किश्त से शुरू हुई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में अब बहनों को 1500 रुपए प्रतिमाह दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि योजन अंतर्गत लाडली बहनों के खातों में सिंगल क्लिक से 1835 करोड़ रुपये से अधिक राशि का अंतरण गया है। पिछले 2.5 वर्षों में कुल 51,000 करोड़ रुपये सीधे लाडली बहनों के खाते में पहुँचाए गए हैं, जिस राशि से लाडली बहनें अपने पारिवारिक दायित्व निभा पा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाएं परिवार की रीढ़ और इज्जत हैं तथा सनातन संस्कृति में देवी के रूप में पूजनीय हैं। महिलाओं के अधिकार और सशक्तिकरण के लिए प्रदेश सरकार हर संभव प्रयास कर रही है जो निरंतर जारी रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव भिंड जिले के लहार विकासखंड में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार कृषक, गरीब, महिला और युवाओं सहित सभी वर्गों के कल्याण के लिए संकल्पित है। कृषक कल्याण वर्ष में किसानों के हित के लिए कई योजना बनाई गई हैं। किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उनकी फसलों का उपार्जन किया जा रहा है। गौशालाओं की स्थापना और अनुदान के माध्यम से प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देकर देश में तीसरे स्थान से पहले स्थान पर लाने के प्रयास जारी है। सड़क परिवहन निगम की बसें चरणबद्ध रूप से पूरे प्रदेश में फिर से शुरू की जा रही हैं। पूरे प्रदेश में गीता भवन और वृंदावन ग्राम की स्थापना हो रही है। प्रदेश में उद्योग और व्यवसाय में अभूतपूर्व प्रगति हो रही है। शिवपुरी में 2500 करोड़ रुपए की लागत से नई मिसाइल फैक्ट्री बनाई गई है, जो देश की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाएगी। प्रदेश में बेरोजगारी दर सबसे कम है और शासन का प्रयास है कि प्रदेश का युवा नौकरी मांगने वाला नहीं बल्कि नौकरी देने वाला बने। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बताया कि आराध्य श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रेरणा से प्रदेश में इसी माह समान नागरिक संहिता लागू होने वाली है, जिससे सभी नागरिकों, विशेषकर मुस्लिम महिलाओं को समानता का अधिकार मिलेगा। इस कानून के लिए नागरिकों से 10 लाख से ज्यादा सुझाव प्राप्त हुए हैं। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि भिंड जिले में विकास का नया अध्याय लिखा जा था है। उन्होंने कहा कि भिंड का जवान सीमा की रक्षा करता है और किसान खेती से अपनी पहचान बनाता है। बदलते दौर के बीहड़ में डकैती की समाप्ति के बाद आज महिलाएं सुरक्षित हैं। भगवान श्रीकृष्ण की गुरुकुल व्यवस्था पर आधारित 4 सांदीपनी विद्यालयों की सौगात क्षेत्र को मिली है। इसके अलावा कार्यक्रम में लगभग 56 योजनाओं के तहत सवा 322 करोड़ रुपये से अधिक की जनकल्याणकारी परियोजनाओं की सौगात भी दी गई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने लहार में नए पीजी कालेज की स्थापना की भी घोषणा की। पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम विभाग तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने मुख्यमंत्री डॉ यादव को भिंड जिले में 322 करोड़ रुपए से अधिक राशि के विकास कार्यों के लिए धन्यवाद ज्ञापित कर कर कहा कि आज का दिन लहार के लिए ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश और जिला भिंड के विकास के कार्य निरन्तर जारी हैं। विधायक लहार श्री अम्बरीश शर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ यादव से क्षेत्र को विकास कार्यों का आशीर्वाद निरंतर मिल रहा है। शिवपुरी में आर्डिनेंस फैक्ट्री स्थापित कर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के लिए रोजगार के नए अवसर उत्पन्न किए हैं। लहार में 6 विशाल गौशालाओं का भूमिपूजन किया गया है। महिलाओं और किसानों के कल्याण के अलावा धर्म और संस्कृति की रक्षा करने का महान कार्य कर रहे हैं, जिसके लिए पूरा प्रदेश मुख्यमंत्री का आभारी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में 238.96 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हो चुके 40 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने जिले के बुनियादी ढांचे को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए 83.33 करोड़ की लागत वाली 16 नई लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं का भूमिपूजन भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलित और कन्या पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान विभिन्न हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए। मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों ने मुख्यमंत्री डॉ यादव को स्मृतिचिन्ह भेंट किया। इस से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ यादव ने शासकीय विभागों द्वारा लगाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी, पोषण प्रदर्शनी, हाईटेक हॉर्टिकल्चर प्रदर्शनी, स्वसहायता समूहों और महिला उद्यमियों के उत्पादों का अवलोकन किया। कार्यक्रम में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला, विधायक भिण्ड श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह भदौरिया, पूर्व मंत्री श्री लाल सिंह आर्य और श्री ओपीएस भदौरिया, आईजी चंबल श्री सचिन अतुलकर, डीआईजी श्री सुनील जैन, कलेक्टर श्री किरोड़ी लाल मीना, पुलिस अधीक्षक श्री सूरज वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। अभूतपूर्व एवं आत्मीय स्वागत हुआ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भिण्ड जिले के विधानसभा क्षेत्र लहार में आगमन के उपरांत कार्यक्रम स्थल मार्ग पर जगह-जगह नागरिकों ने स्नेह से पुष्पवर्षा कर एवं फूलमाला पहनाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान नागरिकों में अभूतपूर्व उत्साह देखा गया। हर कोई अपने प्रिय मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए आतुर नजर आया। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #मुख्यमंत्री_लाड़ली_बहना_MP #Ladli_Bahna #LadliBahnaMP #भिण्ड #Bhind

18 views | Bhind, Madhya Pradesh | Jul 12, 2026

MORE NEWS

लाड़ली बहनों ने दंदरौआ धाम में मुख्यमंत्री जी को राखी भेंट की

मुख्यमंत्री डॉ॰ मोहन यादव के दंदरौआ धाम आगमन के अवसर पर लाड़ली बहनों ने उन्हें राखी भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान बहनों ने मुख्यमंत्री के प्रति सम्मान एवं स्नेह व्यक्त करते हुए उनके सुख, समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना की। मुख्यमंत्री ने भी लाड़ली बहनों के स्नेह और सम्मान के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#मुख्यमंत्री_लाड़ली_बहना_योजना
#Ladli_Bahna
#LadliBahnaMP
#भिण्ड
#Bhind

लाड़ली बहनों ने दंदरौआ धाम में मुख्यमंत्री जी को राखी भेंट की मुख्यमंत्री डॉ॰ मोहन यादव के दंदरौआ धाम आगमन के अवसर पर लाड़ली बहनों ने उन्हें राखी भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान बहनों ने मुख्यमंत्री के प्रति सम्मान एवं स्नेह व्यक्त करते हुए उनके सुख, समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना की। मुख्यमंत्री ने भी लाड़ली बहनों के स्नेह और सम्मान के लिए उनका आभार व्यक्त किया। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #मुख्यमंत्री_लाड़ली_बहना_योजना #Ladli_Bahna #LadliBahnaMP #भिण्ड #Bhind

Bhind, Madhya Pradesh | Jul 12, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दंदरौआ सरकार धाम में किए दर्शन एवं पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भिण्ड जिले की मेहगांव तहसील स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दंदरौआ सरकार धाम पहुंचकर दर्शन किए तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंदिर परिसर में भगवान के समक्ष प्रदेश की उन्नति, किसानों की समृद्धि तथा नागरिकों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने दंदरौआ सरकार धाम की धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्ता का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे आस्था केंद्र समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं।
इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम विभाग के मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल,नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला, उपस्थित रहें।

उन्होंने मंदिर के महंत श्री श्री 1008  रामदास जी महाराज से भेंट भी की एवं मंदिर परिसर का भ्रमण किया।
मुख्यमंत्री के आगमन पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं श्रद्धालुओं द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। दर्शन एवं पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#भिण्ड
#Bhind

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दंदरौआ सरकार धाम में किए दर्शन एवं पूजा-अर्चना मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भिण्ड जिले की मेहगांव तहसील स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दंदरौआ सरकार धाम पहुंचकर दर्शन किए तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंदिर परिसर में भगवान के समक्ष प्रदेश की उन्नति, किसानों की समृद्धि तथा नागरिकों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने दंदरौआ सरकार धाम की धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्ता का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे आस्था केंद्र समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं। इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम विभाग के मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल,नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला, उपस्थित रहें। उन्होंने मंदिर के महंत श्री श्री 1008 रामदास जी महाराज से भेंट भी की एवं मंदिर परिसर का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री के आगमन पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं श्रद्धालुओं द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। दर्शन एवं पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #भिण्ड #Bhind

Bhind, Madhya Pradesh | Jul 12, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में लहार, जिला भिंड में आयोजित लाड़ली बहनों को राशि अंतरण एवं विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन कार्यक्रम 

@DrMohanYadav51
#LadliBahnaMP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में लहार, जिला भिंड में आयोजित लाड़ली बहनों को राशि अंतरण एवं विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन कार्यक्रम @DrMohanYadav51 #LadliBahnaMP

Bhind, Madhya Pradesh | Jul 12, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का लहार हेलीपेड पर हुआ आत्मीय स्वागत

मंत्री, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर अगवानी की

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को हैलीकॉप्टर द्वारा ग्वालियर से विधानसभा क्षेत्र लहार जिला भिण्ड आये। साथ में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम विभाग तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल भी आये। लहार हेलीपैड पर नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला, विधायक भिण्ड श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह, विधायक लहार श्री अम्बरीश शर्मा, पूर्व मंत्री श्री लाल सिंह आर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह भदौरिया और अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया एवं अगवानी की।
#CMMadhyaPradedsh
#JansamparkMP
Dr Mohan Yadav
#भिण्ड
#Bhind

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का लहार हेलीपेड पर हुआ आत्मीय स्वागत मंत्री, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर अगवानी की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को हैलीकॉप्टर द्वारा ग्वालियर से विधानसभा क्षेत्र लहार जिला भिण्ड आये। साथ में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम विभाग तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल भी आये। लहार हेलीपैड पर नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला, विधायक भिण्ड श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह, विधायक लहार श्री अम्बरीश शर्मा, पूर्व मंत्री श्री लाल सिंह आर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह भदौरिया और अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया एवं अगवानी की। #CMMadhyaPradedsh #JansamparkMP Dr Mohan Yadav #भिण्ड #Bhind

Bhind, Madhya Pradesh | Jul 12, 2026