कारगिल का युद्ध सबको याद होगा लेकिन कारगिल शहीदों की परिवारों व्यथा नई पीढ़ी को पता भी नहीं होगा। गया जिला के टिकारी प्रखंड के दो वीर सपूतों ने कारगिल के युद्ध में अपनी शहादत दी थी। इनमे एक थे केसपा पंचायत के कुतलुपुर निवासी अमर शहीद लांस नायक रामपुकार शर्मा। पटना के कारगिल चौक पर बिहार के कारगिल शहीदों की सूची में रामपुकार शर्मा का नाम अंकित तक नहीं किया गया है। शहादत दिवस और कारगिल विजय दिवस पर पहले की तरह अब नेता-अधिकारी शहीद के गांव तक भी नहीं पहुंचे हैं। लेकिन यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय, गया के सौजन्य से कारगिल युद्ध में शहीद हुए प्रखंड अंतर्गत कुतलुपुर ग्राम निवासी लांस नायक राम पुकार शर्मा के आश्रित परिवार को उनके जहानाबाद स्थित आवास पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बैंक की ओर से शहीद के परिजनों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई।
लांस नायक राम पुकार शर्मा ने कारगिल युद्ध के दौरान देश की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करते हुए यूनियन बैंक की टीम ने उनके परिवार से मुलाकात कर सम्मान प्रकट किया।
इस मौके पर शहीद के बड़े भाई धनंजय शर्मा, उनकी माता बच्ची देवी,यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्र प्रमुख मनीष श्रीवास्तव, क्षेत्रीय कार्यालय गया के अन्य अधिकारी तथा जहानाबाद शाखा के शाखा प्रमुख सहित बैंक के कर्मी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने शहीद राम पुकार शर्मा के राष्ट्र के प्रति समर्पण और बलिदान को नमन किया ! #bdbiharjharkhand