सदावल एसटीपी से साफ हुई जलकुंभी, 25 दिन चला विशेष स्वच्छता अभियान 🌿💧
'जल गंगा संवर्धन' एवं 'स्वच्छ भारत मिशन' के तहत नगर निगम ने सदावल स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से जलकुंभी हटाने का विशेष सफाई अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देश पर 15 से अधिक कर्मचारियों और 2 जेसीबी मशीनों की मदद से 25 दिनों तक चले इस मिशन मोड अभियान के बाद प्लांट की जल उपचार व्यवस्था पुनः सुचारू हो गई है।
इस एसटीपी में शहर के नालों के सीवरेज के पानी का वैज्ञानिक उपचार किया जाता है। उपचारित जल का उपयोग मछली पालन (जिससे निगम को प्रतिवर्ष 16 लाख रुपये से अधिक की आय होती है) और आसपास के किसानों को सिंचाई के लिए उपलब्ध कराने में किया जाता है। अभियान के बाद तालाब अब अपने मूल स्वरूप में लौट आया है और प्लांट की कार्यक्षमता में भी सुधार हुआ है।
#UjjainNagarNigam #SwachhBharat #WaterTreatment #JalGangaSamvardhan #ujjainnews