उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के अलापुर कस्बे में एमएफ हाईवे पर सोमवार सुबह करीब 4 बजे सड़क हादसा हो गया। म्याऊं रोड पर धर्म कांटे के पास सड़क किनारे खड़ी खराब बस में तेज रफ्तार अर्टिगा कार पीछे से जा टकराई। कार सवार मुशाहिद के अनुसार, सामने से आ रहे ट्रक की तेज रोशनी के कारण उन्हें बस दिखाई नहीं दी। टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि कार सवार लोगों को मामूली चोटें आईं। हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।
.
.
.
.
#Budaun #Alapur #RoadAccident #UPNews #RoadSafety #बदायूं #सड़कहादसा #अलापुर #BreakingNews #NHPBharat
Fatehabad, Agra | Oct 12, 2026