उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के मऊ थाना क्षेत्र के जोरवारा गांव में फायरिंग की घटना में एक महिला और कथित आरोपी युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, श्यामलाल और उनकी पत्नी पर गोली चलाए जाने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। महिला को सीएचसी मऊ में मृत घोषित किया गया, जबकि घायल श्यामलाल को प्रयागराज के स्वरूप रानी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना के बाद खेतों में घायल मिले कथित आरोपी को भी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
.
.
.
.
#Chitrakoot #Jorwara #MauPolice #FiringIncident #CrimeNews #UPNews #चित्रकूट #फायरिंग #क्राइमन्यूज #NHPBharat
Fatehabad, Agra | Oct 12, 2026