बांदा: लामा और जमालपुर गांव के बीच ट्रक की टक्कर में बाइक सवार बेटे की मौत, मां घायल, परिवार में मचा कोहराम
बांदा के देहात क्षेत्र अंतर्गत लामा और जमालपुर गांव के बीच में ट्रक की टक्कर लगने की वजह से बाइक सवार बेटे की मौत, और उसकी मां घायल हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस नें मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद आज दिन सोमवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है। मृतक जिला हमीरपुर क्षेत्र अंतर्गत का निवासी था।