खरसिया: रायगढ़ में गौवंश तस्करों पर पुलिस का शंखनाद, स्कार्पियो छोड़ भागे तस्कर, वाहन से गौवंश बरामद
रायगढ़ पुलिस के ऑपरेशन शंखनाद के तहत भूपदेवपुर क्षेत्र में गौवंश तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम कर दी गई। रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने स्कार्पियो वाहन से दो गौवंश मुक्त कराए। तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, पुलिस जांच में जुटी है।