शाहपुर थाना क्षेत्र ग्राम खटखरी मे बिना डॉक्टर की पर्ची के दवा देने पर मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मेडिकल स्टोर सील करने कलेक्टर ने आज 26अक्टूबर की सायंकाल 5 बजे निर्देश जारी किए।खटखरी निवासी श्रीमती श्वेता यादव के 5 माह के बेटे धर्मेन्द्र यादव की एक दिन पूर्व दुखद मौत हो गयी थी।कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन द्वारा जांच के निर्देश दिए थे।