सैदपुर: निक्षय दिवस पर ACMO ने CHC का औचक निरीक्षण किया, TB स्क्रीनिंग पर विशेष जोर, गांवों में जाएगी X-RAY मशीन
निक्षय दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला क्षय रोग अधिकारी एवं एसीएमओ डॉ. रविरंजन तथा डीपीसी डॉ. मिथिलेश सिंह ने सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में टीबी जांच, स्क्रीनिंग और उपचार से जुड़ी व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया। अधिकारियों ने विभिन्न विभागों में जाकर एक-एक व्यवस्था की बारीकी से जाँच की।