जमुई: आनंद क्लिनिक में ऑपरेशन के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का लगाया आरोप और किया हंगामा
Jamui, Jamui | Apr 30, 2026 शहर के भछियार स्थित आनंद क्लिनीक में ऑपरेशन के दौरान जच्चा की मौत हो गई जबकि बच्चा सुरक्षित बताया जाता है। प्रसूता की मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और जमकर हंगामा करने लगे। इस दौरान बुधवार की रात 09:00 बजे तक परिजन मृतका प्रसूता के शव को क्लिनिक के मुख्य द्वार पर रखकर अड़े रहे। घटना की जानकारी टाउन थाना की पुलिस को दी गई।