गोरखपुर: रामगढ़ताल में हुड़दंग के बाद गिरफ्तार 'सुल्तान', पुलिस कस्टडी में भी हंसता रहा
गोरखपुर के रामगढ़ताल इलाके में देर रात मनबढ़ युवकों का सड़क पर हुड़दंग करना भारी पड़ गया। नौकायन पुलिस चौकी के पास फॉर्च्यूनर समेत तीन वाहनों से पहुंचे युवकों ने बीच सड़क गाड़ियां खड़ी कर शोर-शराबा शुरू कर दिया और राहगीरों से भी विवाद करने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों को वहां से हटाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी पुलिस से ही उलझ गए। इसके