कल खत्म होगा खरमास, दो महीनों में केवल 19 दिन बजेगी शहनाई
Sadar, Varanasi | Jan 14, 2026 वाराणसी। मकर संक्रांति के साथ ही कल खरमास की समाप्ति हो जाएगी, लेकिन इसके बावजूद विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्यों की विधिवत शुरुआत अगले महीने फरवरी से होगी। हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष फरवरी और मार्च माह में कुल मिलाकर केवल 19 दिन ही ऐसे रहेंगे, जब शुभ कार्य किए जा सकेंगे।