मकर संक्रांति पर काशी के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी
Sadar, Varanasi | Jan 14, 2026 वाराणसी। धर्मनगरी काशी में मकर संक्रांति के पावन पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। पर्व से एक दिन पूर्व ही प्रसिद्ध अस्सी घाट और तुलसी घाट सहित अन्य प्रमुख घाटों पर स्नानार्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही लाखों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु मां गंगा की पावन धारा में आस्था की डुबकी लगाते नजर आए।