वाराणसी में नमो शक्ति रथ का जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ
Sadar, Varanasi | Jan 14, 2026 वाराणसी। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से महिलाओं में स्तन कैंसर की समय पर पहचान और निवारक देखभाल के उद्देश्य से “नमो शक्ति रथ” का शुभारंभ बुधवार को मंडलायुक्त सभागार से किया गया। यह पहल प्रधानमंत्री के “स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार” विज़न से प्रेरित है तथा महिला- केंद्रित निवारक स्वास्थ्य सेवा को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है।