पुलिस की रोकथाम के बावजूद चाईनीज मंझे की चपेट में आकर बाइक सवार घायल
Sadar, Varanasi | Jan 14, 2026 वाराणसी। चुरामनपुर लोहता निवासी जितेंद्र मौर्य मोटरसाइकिल से रामनगर जा रहे थे। सामने घाट पुल पार करने से पहले ही वह चायनीज मंझे की चपेट में आ गए। मंझे की धार से उनकी दोनों पलकों और नाक पर गहरा कट लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।