निवाली: ग्राम ओसवाडा के चिखल्दा में जल संरक्षण की मिसाल, बोरी बंधान से बढ़ा जन जागरूकता का संदेश
ग्राम ओसवाडा के चिखल्दा में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के अन्तर्गत बोरी बंधान का कार्य उत्साहपूर्वक संपन्न किया गया। इस आयोजन में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने मिलकर श्रमदान किया और जल बचाने का महत्वपूर्ण संदेश दिया। आयोजित कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए हैं।