चाईबासा: राष्ट्रीय पोलियो टीकाकरण अभियान को लेकर वर्चुअल माध्यम से तैयारी बैठक कर उपायुक्त ने दिया गया निर्देश
चाईबासा। शुक्रवार को 12 बजे राष्ट्रीय पोलियो टीकाकरण दिवस के सफल आयोजन को लेकर पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में वर्चुअल माध्यम से द्वितीय जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग सहित संबंधित विभागों के जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे