हज़ारीबाग: चानो रोड स्थित किराना और सिंगार स्टोर में चोरों ने दीवार काटकर चोरी की
हजारीबाग मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चानो रोड स्थित किराना एवं श्रृंगार स्टोर का दीवार काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना गुरुवार देर रात की बताई गई है। इस संबंध में भुक्तभोगी ने थाना में लिखित आवेदन देकर जानकारी दी है। शुक्रवार 12 बजे दिए गए आवेदन के अनुसार दुल्हन किराना एवं श्रृंगार स्टोर में अज्ञात चोरों ने 10 इंच मोटी दीवार काटकर चोरी की है।