हज़ारीबाग: शराब की बिक्री करने वाले 900 से अधिक कर्मियों को छह माह से नहीं मिला वेतन, कर्मियों ने उत्पाद कार्यालय का किया घेराव
हजारीबाग चतरा, लोहरदगा, लातेहार सहित सात जिलों में शराब बिक्री का कार्य करने वाले 900 से अधिक कर्मियों को छह माह से वेतन नहीं मिला है। बार-बार कंपनी की ओर से मिल रहे आश्वासन के बाद कर्मियों का धैर्य टूट गया और उत्पाद सहायक आयुक्त का कार्यालय का घेराव कर हस्तक्षेप करने की मांग की है।