हज़ारीबाग: नई चेतना 3.0: लैंगिक हिंसा विरुद्ध राष्ट्रव्यापी जेंडर अभियान कार्यशाला आयोजित
नई चेतना 3.0 लैंगिक हिंसा के विरुद्ध राष्ट्र व्यापी जेंडर अभियान (25 नवंबर से 23 दिसंबर 2024) के तहत आज गुरुवार 12 बजे सखी वन स्टॉप सेंटर में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा उपस्थित थे। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को बताया कि हिंसा सहें नहीं आवाज उठाएं, पीड़िता नहीं संघर्षशील कहलाएँ।