पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लिया, पीएम भी होंगे शामिल
20 नवंबर को गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होना है। इसे लेकर तैयारी जोर-शोर से चल रही है। वहीं मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद गांधी मैदान पहुंचे जहां उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह की चल रही तैयारियों का जायजा लिया।