अंबिकापुर: महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हुई हत्या के मामले में पुलिस को मिली सफलता, फरार आरोपी को कोरिया से किया गिरफ्तार
आज दिनांक 10 अप्रैल 2026 दिन शुक्रवार को सुबह 11:00 मिली जानकारी अनुसार महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हुई जघन्य हत्या के मामले में बड़ी सफलता मिली है। आठ दिनों से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी कोरिया जिला से हुई है। आरोपी पर 35,000 रुपए का इनाम घोषित था। जिससे पुलिस ने कोरिया से गिरफ्तार किया है।