रायबरेली: राणा बेनी माधव पार्क शहीद स्मारक में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग शिविर का हुआ समापन
रायबरेली में तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया था। इसके समापन के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिलाधिकारी प्रफुल्लू कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे। मातृभूमि सेवा मिशन इकाई के तत्वाधान में, यह कार्यक्रम राणा बेनी माधव पार्क सहित स्मारक में आयोजित कराया गया था। आए हुए अतिथियों को अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।