गोपालगंज: करमैनी गांव में सरस्वती विसर्जन के दौरान दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल
गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के करमैनी गांव में सरस्वती मां के मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार की शाम 6:00 बजे से वायरल हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।