गोपालगंज: शहर के अम्बेडकर भवन में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया, दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया
गोपालगंज शहर के अम्बेडकर भवन में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस रविवार को दोपहर 2 बजे धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर अम्बेडकर भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त गौरव कुमार की अध्यक्षता में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोकतंत्र को सशक्त बनाना एवं मतदाताओं में जागरूकता बढ़ाना रहा। मौके पर कई पदाधिकारी भी मौजूद हैं।