कांकेर पुलिस के लिए ऐतिहासिक गौरव का क्षण: दो वीर अधिकारियों को मिला शौर्य चक्र
कांकेर । नक्सल प्रभावित बस्तर अंचल में वर्षों से चल रहे नक्सल विरोधी अभियानों में अदम्य साहस, उत्कृष्ट नेतृत्व और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देने वाले कांकेर जिले के दो जांबाज पुलिस अधिकारियों लक्ष्मण केंवट और रामेश्वर देशमुख को देश के प्रतिष्ठित वीरता सम्मान "शौर्य चक्र" से सम्मानित किया गया है। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किया गया यह सम्मान न केवल दोनों अधिकारियों की वीरता की राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृति है, बल्कि कांकेर पुलिस, बस्तर पुलिस और पूरे छत्तीसगढ़ पुलिस परिवार के लिए गर्व का विषय भी है।
नक्सल विरोधी अभियानों में असाधारण साहस, रणनीतिक कौशल और नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन करते हुए दोनों अधिकारियों ने बस्तर संभाग के अत्यंत संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण अभियानों का सफल नेतृत्व किया। कठिन भौगोलिक पर�
Kanker, Kanker | Jun 9, 2026