मंडला: राज्य नोडल अधिकारी सविता ठाकुर ने जिला अस्पताल और आईसीटीसी केंद्र का किया निरीक्षण
Mandla, Mandla | Jul 9, 2026 मिशन एड्स सुरक्षा के अंतर्गत राज्य स्तर से जिला भ्रमण पर पहुंचीं संयुक्त संचालक आईईसी एवं मॉनिटरिंग तथा राज्य नोडल अधिकारी सविता ठाकुर ने जिला अस्पताल एवं एकीकृत परामर्श एवं जांच केंद्र का गुरुवार तीन बजे का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में संधारित विभिन्न अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की।