महोबा: महोबा के महेबा गांव की महिला की संदिग्ध मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Mahoba, Mahoba | Jun 14, 2026 महोबा जनपद के कबरई थाना क्षेत्र के ग्राम महेबा निवासी 33 वर्षीय पूनम मौर्या की रात्रि अचानक तबीयत बिगड़ने पर पति जिला अस्पताल ले गए। इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर चंद्रशेखर राजपूत ने महिला को मृत घोषित कर शव को मोर्चरी में रखवाया। पुलिस को सूचना दी गई। कबरई पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण साफ होगा।