हमीरगढ़: हवाई पट्टी से उड़ान की मांग संसद में गूंजी, दिल्ली-मुंबई अहमदाबाद एयर कनेक्टिविटी पर प्रमुखता से उठाया मुद्दा
हमीरगढ़। हवाई पट्टी के समुचित विकास और वहां से देश के प्रमुख महानगरों दिल्ली, मुंबई एवं अहमदाबाद के लिए नियमित हवाई सेवाएं शुरू करने की मांग अब संसद तक पहुंच गई है। भीलवाडा सांसद दामोदर अग्रवाल ने लोकसभा के शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया, जिसमें क्षेत्रीय उड़ान योजना (UDAN) के अंतर्गत हवाई सेवा प्रारंभ करने पर जोर दिया गया।