बूंदी: जिला कलेक्टर ने जिलेवासियों को दीपावली की दी शुभकामनाएं, एडवाइजरी के अनुसार त्योहार मनाने के लिए की अपील
Bundi, Bundi | Oct 31, 2024 जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा ने गुरुवार सुबह 10:00 बजे बूंदी जिले वासियों को पांच दिवसीय दीपावली महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए जिले वासियों से एडवाइजरी के अनुसार दीपावली मनाने की अपील की है। उन्होंने आमजन से प्रदूषण रहित ग्रीन आतिशबाजी का उपयोग कर हर्षोल्लास के साथ दीपावली मनाने की अपील की,साथ ही जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने की भी अपील की।