महोबा: श्रीनगर कस्बे में किसान के रुपये चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज की गई
Mahoba, Mahoba | May 10, 2026 चितइयन गांव निवासी प्रताप सिंह 7 मई को कस्बा श्रीनगर खरीदारी के लिए गए थे। वह राकेश की दुकान पर पहुंचे और वहां मिले परिचितों के साथ बातचीत करने लगा। इस दौरान जब उसने अपनी जेब में हाथ डाला तो पता चला कि जेब में रखा रुपया गायब है। काफी खोजबीन के बाद भी जेब में रखा रुपया नहीं मिला। उसके पास 20 हजार रुपये थे।सीसीटीवी में एक युवक रुपये चोरी कर भागता दिख रहा है।