मेड़ता: मेला मैदान में राज्य स्तरीय बलदेव राम पशु मेले का हुआ समापन ,4 करोड़ 68 लाख रुपए का हुआ कारोबार
Merta, Nagaur | Apr 20, 2024 मेड़ता में राज्य स्तरीय बलदेवराम पशु मेला अब समापन हो गया है। इस बार मेले में 3126 पशुओं की आवक हुई। वहीं 4.68 करोड़ रुपए के 2004 गौवंश की बिक्री भी हुई है। पिछले साल भी लगभग इतने ही गौ वंश की बिक्री हुई थी।जानकारी के अनुसार मेले में पशुपालकों को परितोषित वितरण करने के साथ ही मेले का समापन हुआ है।