शाहबाद: धनतेरस के कारण पंचायत चुनाव की तारीख बदली, 3 को होगा जिला परिषद और पंचायत समिति का मतदान
Shahbad, Baran | Oct 6, 2026 चुनाव आयोग ने धनतेरस पर्व को देखते हुए पंचायत चुनाव के कार्यक्रम में बदलाव किया है। शाहाबाद उपखंड क्षेत्र में तीसरे चरण के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के लिए अब 3 नवंबर को मतदान होगा। वहीं सरपंच एवं पंच पद के लिए 5 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। पहले निर्धारित तिथियों में बदलाव किया गया है।