लातेहार: सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ के निदेशक मंडल की हुई बैठक
उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लिमिटेड की निदेशक परिषद की बैठक का आयोजन बुधवार की दोपहर करीब एक बजे किया गया। बैठक के दौरान संघ के कार्यों की समीक्षा करते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।