गायघाट: जारंग में नशे में हंगामा कर रहे दो शख्स गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के जारंग डीह गांव से पुलिस ने नशे की हालत में हंगामा कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसे शनिवार दोपहर करीब तीन बजे में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान जारंग डीह गांव निवासी रामजी सहनी और रामबाबू सहनी के रूप में हुई है।