गाज़ियाबाद: थाना वेव सिटी के बाहर युवक का रील बनाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, लोगों ने की कार्रवाई की मांग
गाजियाबाद के थाना वेव सिटी के बाहर एक युवक की ओर से रील बनाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर सोमवार को वायरल होना शुरू हो गया। वायरल हुए वीडियो में एक युवक थाने के बाद से सड़क क्रॉस करते हुए दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं, युवक की ओर से बनाई गई इस रील में थाना वेव सिटी भी साफ साफ नजर आ रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स ने पुलिस को टैग कर कार्रवाई की मांग की है।