गाज़ियाबाद: गाजियाबाद के VMLG कॉलेज में आयोजित हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, 150 छात्र छात्राओं ने ली मतदान की शपथ
लोकसभा चुनाव को लेकर गाजियाबाद में युवा छात्र छात्राओं की ओर से तेजी के साथ मतदाताओं को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है। ऐसा ही एक विशेष अभियान सोमवार को गाजियाबाद के VMLG कॉलेज में चलाया गया। जहां पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत 'फर्स्ट टाइम वोटर्स' को लक्षित कार्यक्रम में 150 छात्र छात्राओं ने मतदान की शपथ ली।