गाज़ियाबाद: गाजियाबाद कलेक्ट्रेट की दीवार पर पेंटिंग बनाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक कर रहे स्कूली छात्र-छात्राएं
गाजियाबाद में सोमवार को स्कूली छात्र छात्राएं कलेक्ट्रेट के गेट और अन्य जगह की दीवारों पर पेंटिंग करके लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए नजर आए। छात्रों का कहना है कि उनकी कोशिश है कि वह अधिक से अधिक लोगों को मतदान के प्रति जागरूक कर सके। जिससे मतदान प्रतिशत बढ़े और लोग एक अच्छी और सक्षम सरकार चुन सके।