जसवंतनगर: बलरई रेलवे स्टेशन पर बारिश में ढहा निर्माणाधीन पेयजल बूथ, गुणवत्ता पर उठे सवाल, हुई जांच की मांग
दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग स्थित बलरई रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए बनाया जा रहा निर्माणाधीन पेयजल बूथ बारिश के दौरान ढह गया। गनीमत रही कि घटना के समय प्लेटफार्म पर कोई यात्री मौजूद नहीं था। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया। स्थानीय लोगों ने पूरे निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने को कहा।