मुंगावली: मुंगावली में बहादुरपुर रोड पर बाइक चालक ने 34 वर्षीय व्यक्ति को टक्कर मारी, पुलिस ने मामला दर्ज किया
मुंगावली में बहादुरपुर रोड़ पर एक बाइक चालक द्वारा 34 वर्षीय व्यक्ति को टक्कर मारने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार बढ़ौली निवासी शोमदेव राजपूत उम्र 34 वर्ष ने बुधवार को शाम लगभग पांच बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि बुधवार को दोपहर लगभग तीन बजे मुंगावली में बहादुरपुर रोड़ पर एक बाइक चालक ने उसमें टक्कर मार दी।