नदबई: नदबई में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, 1 जून से अब तक 145 एमएम बारिश दर्ज
नदबई में मंगलवार दोपहर से मौसम ने अचानक करवट ली और रुक-रुक कर तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। कई दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरों पर भी मुस्कान लौट आई। नदबई में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।