बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ बम्होरी तिगैला पर श्री गणेश उत्सव पर भव्य महा आरती का किया गया आयोजन
बल्देवगढ़ बम्होरी तिगैला पर आज रात 9:00 बजे से श्री गणेश उत्सव के उपलक्ष में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया।जिसमें अधिक संख्या में धर्मप्रेमी शामिल हुए।बाल गणेश कमेटी के द्वारा गणेश प्रतिमा की स्थापना के आज पांचवें दिन भव्य महा आरती का आयोजन किया गया। जिसमे पुलिस प्रशासन की व्यवस्था रही।साथ ही अधिक संख्या में धर्म प्रेमियों ने पहुंचकर महा आरती का आनंद लिया।